देश में कोरोना मरीजों की संख्या 1 करोड़ पार

Saturday 19 Dec 2020 स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती

अमरीका के बाद भारत दूसरे नम्बर पर

 
दिल्ली, 19 दिसम्बर। भारत में कोरोना से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या एक करोड़ को पार कर गई है। यह आंकड़ा बड़ा जरूर नजर आता है, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं, बल्कि हमेशा सावधानी बरतने की जरूरत है। देश में अब तक 95 लाख से ज्यादा संक्रमित ठीक हो चुके हैं। इस बीच देश में बीते 24 घंटे में 25,153 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। यह संख्या शुक्रवार के 22,889 आंकड़े से ज्यादा है।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 25,153 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ से अधिक हो गई है। भारत में कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,45,136  हो गई है।    मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 95 लाख से अधिक हो गई है। वर्तमान में संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या 95,50,712 हो गई है। वहीं, देश में लगातार सक्रिय मामलों की संख्या कम होती जा रही है। वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या 3,08,751 है।

Related Post