सउदी अरब ने भारत सहित 20 देशों की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध

Thursday 11 Feb 2021 राष्ट्रीय

उदी अरब ने कोरोना महामारी को देखते हुए भारत सहित 20 देशों की यात्रा पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध

 
रियाद, 11 फरवरी (हि.स.)। सउदी अरब ने कोरोना महामारी को देखते हुए भारत सहित 20 देशों की यात्रा पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। रियाद में स्थित भारतीय दूतावास की ओर से गुरुवार को यह जानकारी दी गई है। सउदी अरब की ओर से ट्वीट कर जानकारी दी गई है कि सउदी अरब किंगडम ने 2 फरवरी, 2021 से भारत सहित 20 देशों से आने वाले यात्रियों पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। इन देशों में भारत, अर्जेंटीना, संयुक्त अरब अमीरात, जर्मनी, अमेरिका, इंडोनेशिया, आयरलैंड, इटली, पाकिस्तान, ब्राजील, पुर्तगाल, यूके, तुर्की, दक्षिण अफ्रीका, स्वीडन, स्विटजरलैंड, फ्रांस, लेबनान, मिस्र और जापान शामिल हैं।

Related Post