Rashifal

Friday 23 Feb 2024 राशिफल

Aaj ka raashifal 23\02\2024

 
मेष :अगर इस समय अच्छी स्थिति में नहीं हैं तो आपको पीछे हट जाना चाहिए। अगर आपको डर लग रहा है, तो अपने लिए बड़े मानदंड तय करें और कठिन परिस्थति से निकलने के बाद आप अच्छा महूस करेंगे। आपके लिए यह थोड़ा कठिन है, लेकिन आपके लिए यह अच्छा है। वृष :वृष राशि वालों के लिए अपने कमाए गए पैसे अगर कहीं फंसे हैं, तो आपको उन्हें मांगने से डरना नहीं चाहिए। आप कड़ी मेहनत करते हैं, इसलिए अपनी कोशिशों के लिए मांगना उचित है। लवलाइफ सामान्य रहेगी। आपको आगे बढ़कर नए बदलावों को अपनाना चाहिए। मिथुन :आपको जो चाहिए, उसे ढूंढ़ते रहें। आपको आज किसी काम के लिए ना का भी सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में स्थिति सामान्य है। आप नए अवसर खोज सकते हैं।जीवनसाथी के साथ तकरार हो सकती है। कर्क :आज भाग्य आपको कुछ बेहतर देने के पक्ष में है। रुकावट तथा बाधाओं के बावजूद आप सभी महत्वपूर्ण कामों को निपटाने में सक्षम रहेंगे। पिछले कुछ समय से चल रहे किसी विवाद में भी स्थितियां संभल जाएंगी। मित्रों व सहयोगियों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। सिंह:किसी व्यक्तिगत समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। और इससे आप अपनी कार्यकुशलता के दम पर कई कारण बेहतरीन तरीके से पूर्ण कर पाएंगे। निवेश की प्लानिंग है, तो फायदेमंद रहेगी। समय उत्तम है। कन्या:नई योजनाएं बनाने तथा उन्हें क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। सिर्फ चुनौतियों से घबराने की बजाय उनका मुकाबला करें। इससे सफलता के मार्ग भी खुलेंगे। रचनात्मक और धार्मिक क्रियाकलापों के प्रति रुझान रहेगा। किसी मित्र के साथ मुलाकात सकारात्मक साबित होगी। तुला:आज कोई रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है, इसलिए प्रयासरत रहें। किसी पारिवारिक समस्या को दूर करने के लिए किया गया आपका प्रयास कामयाब रहेगा। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन और सलाह पर अमल करना फायदेमंद रहेगा। वृश्चिक :आज आप अपने अंदर उमंग और ऊर्जा महसूस करेंगे। अपनी बनाई हुई योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे और सकारात्मक परिणाम भी हासिल होंगे। नजदीकी लोगों से मुलाकात का मौका मिलेगा। राजनीतिक संपर्क से आपको फायदा हो सकता है। धनु:दिन का कुछ समय आध्यात्मिक अथवा धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत होगा, जिससे आप सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। संतान के करियर से संबंधित किसी समस्या का भी हल जरूर निकलेगा। अपनी योजनाओं को कार्य रूप देने के लिए अनुकूल समय है। मकर :आज कोई पारिवारिक मसला हल होने से व्यवस्था ठीक हो जाएगी। सामाजिक व धार्मिक क्रियाकलापों में समय व्यतीत करने से आपको मानसिक सुकून और शांति मिलेगी। प्रॉपर्टी के लेनदेन संबंधी गतिविधियां भी आगे बढ़ेंगी। कुंभ :इस वक्त लाभदायक ग्रह गोचर चल रहा है। अपनी कार्यप्रणाली तथा दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह और मार्गदर्शन पर अमल करना आपके लिए भाग्योदय दायक साबित होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे। मीन :खास लोगों से मुलाकात होगी। कुछ दिनों से चल रही व्यस्ततम दिनचर्या से सुकून और राहत पाने के लिए कुछ समय अध्यात्म और मनोनुकूल गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें। इससे आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।

Related Post