बढ़ता खतरा 24 घंटे में कोरोना के 47, 262 नए मामले, 275 लोगों की मौत

Wednesday 24 Mar 2021 राष्ट्रीय

देश में रिकवरी रेट हुआ 95.49 प्रतिशत

 
नई दिल्ली, 24 मार्च (हि.स.)। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या में एकबार फिर तेजी से बढ़ने लगी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 47 हजार 275 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,17,34,058 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 275 लोगों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,60,441 तक पहुंच गई है। बुधवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 3,68,457 एक्टिव मरीज हैं। कोरोना से अबतक 1,12,05,160 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश का रिकवरी रेट 95.49 प्रतिशत हो गया है।

Related Post