भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के खिलाफ मामला दर्ज

Friday 27 Nov 2020 राजनीति

 
हैदराबाद (तेलंगाना), 27 नवम्बर। उस्मानिया विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बेंगलुरु के सांसद तेजस्वी सूर्या के खिलाफ रजिस्ट्रार की शिकायत पर विश्वविद्यालय परिसर में बिना अनुमति के जबरन प्रवेश करने का मामला दर्ज किया है। बुधवार को भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने विश्वविद्यालय परिसर में चुनाव प्रचार करने गये थे। सूर्या और भाजयुमो कार्यकर्ताओं को पुलिस ने विश्वविद्यालय के एनसीसी गेट पर रोक दिया था लेकिन सूर्या के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ता न केवल विश्वविद्यालय परिसर में जबरन घुस गए बल्कि चुनाव प्रचार भी किया। इस संबंध मे सांसद सूर्या ने कहा है कि सरकार चाहे जितने भी प्राथमिकी दर्ज कर ले, वे उसकी परवाह नहीं करते, उन्होंने किसी कानून का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि वे विश्वविद्यालय के अंदर तेलंगाना आंदोलन में शहीद विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने गए थे। उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने वर्ष 2017 से विश्वविद्यालय में किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम के आयोजन पर प्रतिबंध लगा दिया था।

Related Post