1-5 वर्ष के बच्चों को पिलाई गई स्वर्णप्राशन की दूसरी खुराक

Tuesday 18 Jan 2022 कैंपस

विश्वविद्यालय के गोद लिए गांवों में चलाया जा रहा स्वर्णप्राशन अभियान

 
ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय में पुष्य नक्षत्र के शुभ अवसर पर 18 जनवरी 2022 को स्वर्णप्राशन किया गया। जिसमें विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गाँव फुलेरा, रोजड़ी, बंदे के बालाजी और झरना में 1-5 वर्ष के बच्चों को स्वर्णप्राशन की खुराक पिलाई गई। यह अभियान सामाज कल्याण के लिए विश्वविद्यालय के सामुदायिक विकास गतिविधियों (CDA) के तहत चलाया जा रहा है। इस अभियान में विश्वविद्यालय के शिक्षक, डॉक्टर और आयुर्वेद एवं बीएनवाईएस की छात्राओं की टीम ने घर-घर जाकर स्वर्णप्राशन की दूसरी खुराक बच्चों को पिलाई। स्वर्णप्राशन का उद्देश्य बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना है। यह बच्चों के सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी बीमारियों से लड़ने में भी मदद करता है। साथ ही बच्चों के प्रारंभिक शारीरिक और मानसिक विकास का पोषण करता है। ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांवों में इम्युनिटी बूस्टर के रूप में आर्सेनिक एल्बम ए (होम्योपैथी दवा) का वितरण किया गया।

Related Post