खिलाडी का सिर्फ़् एक धर्म खेल - राजस्थान की पहली महिला पहलवान प्रिया सिंह

Monday 30 Jan 2023 कैंपस

राजस्थान की पहली महिला बॉडीबिल्डर और इंटरनेशनल गोल्ड मेडिअलिस्ट प्रिया सिंह द्वारा ज्योति विद्यापीठ महिला विश्व विद्यालय में वार्षिक खेल महोत्सव 2023 का हुआ रंगारंग आगाज़

 
ज्योति विद्यापीठ महिला विश्विद्यालय जयपुर में आज से वार्षिक खेलकूद सप्ताह की शानदार शुरुआत की गई जिसके अंतर्गत आउटडोर और इंडोर खेल शामिल हैं। इस कार्यकम की मुख्य अतिथि राजस्थान की पहली महिला पलवान प्रिया सिंह एवं विश्वविद्यालय के सलाहकार एवं सीईओ वेदांत गर्ग जी द्वारा ओपनिंग सेरेमनी जलती हुई मसाल से किया। इसके साथ ही उन्हे मोमेन्टो ओर् शाल देकर सम्मानित किया गया विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार हेमा बाफिला जी ने सभी का स्वागत करते हुए सभी विशिष्ट अतिथि, शिक्षकगण और छात्राओं का स्वागत किया और आगामी दिनों में होने वाले खेलो के बारे में बताया। प्रिया सिंह जी ने सभी छात्राओं को अपनी जीवन से जुड़े कुछ किस्सों को साँझा किया और महिलाओ को उनके क्षेत्र मे आगे बढने के लिये प्रोत्साहन किया अपने सफ़र् राजस्थान की पहली महिला पहलवान बनने की प्रेरणा के बारे में बताया। सलाहकार एवं सीईओ वेदांत गर्ग जी ने कहा कि “खेल शिक्षा का महत्वपूर्ण भाग है, ऐसे आयोजनों से बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास में बल मिलता है। साथ ही यह बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है”। साथ ही उन्होंने खेल में भाग लेने वाले सभी छात्राओं को शुभकामनाएं दी। खेल उत्सव के पहले दिन की शुरुआत में फैकल्टी के लिए वॉलीबाल, क्रिकेट, बास्केटबाल और बैडमिंटन का आयोजन किया गया। जिसमें विश्वविद्यालय के फैकल्टी मेम्बर ने विभिन्न खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।जिनमे से टग ऑफ़ वॉर सबसे दिलचस्प होने वाला खेल हैं यह खेल महिला और पुरुष फैकल्टी के बीच हुआ और महिलाओ कि ओर् से प्रिया सिंह जी , वहीं पुरुषो की ओर से विश्वविद्यालय के सलाहाकार और सीईओ श्री वेदांत गर्ग ने बागडोर संभाली इस खेल में महिला टीम नारी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए विजेता रहीं और महिला सशक्तिकरण का उदहारण सामने आया हैं वार्षिक खेल उत्सव-2023 में 20 जनवरी से 26 जनवरी तक सप्ताह भर चलने वाला है जिसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिता जैसे- खो-खो, क्रिकेट, वॉलीबाल, बैडमिंटन, दौड़, कैरम कबड्डी जैसे विभिन्न खेल होने वाले है। अंतिम दिन जितने वाली सभी टीम्स को पुरस्कार वितरण किए जाएंगे

Related Post