1-5 साल के बच्चों को पिलाई गई स्वर्णप्राशन की पहली खुराक, इम्यूनिटी बढ़ाने में करेगा मदद
ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय की ओर से स्वर्णप्राशन अभियान 2022 की शुरुआत की गई। यह अभियान सामाजिक कल्याण के लिए विश्वविद्यालय के सामुदायिक विकास गतिविधियों (CDA) के तहत चलाया गया है।
विश्वविद्यालय के शिक्षक संरक्षक और विश्वविद्यालय अस्पतालों के डॉक्टरों के साथ, BAMS BHMS छात्रों की एक टीम, विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गाँवों में घर-घर गई, जहाँ 22 दिसंबर 2021 को 1 से 5 वर्ष की आयु के बच्चों को स्वर्णप्राशन की पहली खुराक पिलाई गई। स्वर्णप्राशन बच्चों की रोग प्रतिरक्षा शक्ति को बढ़ाता है साथ ही बच्चों के प्रारंभिक शारीरिक और मानसिक विकास का पोषण करता है।
ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांवों में इम्युनिटी बूस्टर के रूप में आर्सेनिक एल्बम ए (होम्योपैथी दवा) का वितरण किया गया।