रजनीकांत को मिलेगा दादासाहब फाल्के पुरस्कार

Thursday 01 Apr 2021 मनोरंजन

रजनीकांत को मिलेगा दादासाहब फाल्के पुरस्कार

 
नई दिल्ली, 1 अप्रैल (हि.स)। दक्षिण भारत के लोकप्रिय अभिनेता रजनीकांत को दादासाहब फाल्के पुरस्कार देने की घोषणा हुई है। केंद्र सरकार ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने 51वें दादासाहब फाल्के पुरस्कार की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस बार दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

Related Post