पद्म भूषण आर्टिस्ट लक्ष्मण पई का गोवा में निधन

Monday 15 Mar 2021 कला-संस्कृति

पद्म भूषण आर्टिस्ट लक्ष्मण पई

 
नई दिल्ली, 15 मार्च (हि.स.)। पद्मभूषण आर्टिस्ट लक्ष्मण पई का 95 वर्ष की उम्र में गोवा में निधन हो गया। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने लक्ष्मण पई के निधन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पई ने रविवार रात डोना पाउला स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। उल्लेखनीय है कि लक्ष्मण पई को कला के क्षेत्र में पद्म भूषण के साथ ही कई अन्य पुरष्कार से नवाज जा चुका है। मुख्यमंत्री सावंत ने दुख जताते हुए ट्वीट किया कि प्रसिद्ध गोवा के कलाकार पद्मभूषण श्री लक्ष्मण पई के निधन से गहरा दुख हुआ। गोवा ने आज एक रत्न खो दिया है। कला के क्षेत्र में उनके अपार योगदान को हम हमेशा याद रखेंगे। उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. शांति। केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री श्रीपद वाई नाइक ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ट्वीट किया, "महान भारतीय कलाकार और चित्रकार, गोवा कॉलेज ऑफ़ आर्ट के पूर्व प्राचार्य, पद्म भूषण लक्ष्मण पई जी के निधन को सुनकर दुख हुआ। ईश्वर आपको शक्ति प्रदान करें। उनके परिवार को दुख सहन करने की ताकत दे। ओम शांति।

Related Post