बिहार के यश झा न्यूजीलैंड के सरकारी कार्यक्रम में भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व

Sunday 06 Jun 2021 राष्ट्रीय

बिहार के यश झा न्यूजीलैंड के सरकारी कार्यक्रम में भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व

 
पटना/मधुबनी, 06 जून (हि.स.)।बिहार में मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल स्थित ब्रह्मपुरा निवासी दसवीं पास युवक यश झा आठ जून यानी मंगलवार को न्यूजीलैंड के सरकारी कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। न्यूजीलैंड में आयोजित हो रहे विश्व वाङगमय के 32 देशों की "पॉजिटिव मिडिया" कार्यक्रम में भारत से यश झा को आमंत्रित किया गया है। जिले के बुद्धिजीवियों ने इसके लिए यश को मंगलकामनाएं दी है। जिले में स्थित बेनीपट्टी का शक्तिपीठ उच्चैठ भगवती की स्थापित सिद्ध पीठ है। सांस्कृतिक व साहित्यिक समन्वय के साथ शैक्षणिक अप्रतिम आयाम में बेनीपट्टी अनुमंडल शुरू से अपनी विरासत पर रेखा खींचती रही है। बेनीपट्टी में कालिदास द्वारा ही उच्चैठ भगवती की स्थापना करने की कथा आज भी लोगों की जुबान पर है। बेनीपट्टी अनुमंडल के फुलहर स्थान आज भी भगवान राम-सीता की कथा को सजीव करती है। यहां की माटी-पानी से जुड़े कण-कण में शैक्षणिक वातावरण एवं सारस्वत साधना की एक अजीब वरदान है। यश को न्यूजीलैंड की महिला प्रधानमंत्री जैसिंडा आरडेम से बातचीत का मौका मिला है। यश को न्यूजीलैंड के सरकारी कार्यक्रम ‘पॉजिटिव मीडिया में शामिल किया गया है। कार्यक्रम में 32 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। पूरा कार्यक्रम जूम एप के माध्यम से होगा। इससे पहले न्यूजीलैंड के राजदूत डेविड पिने ने यश झा के साथ जूम एप के माध्यम से बातचीत की।कार्यक्रम में यश को चुने जाने के बाद पीएमओ न्यूजीलैंड ने एक प्रेसवार्ता कर वहां की मीडिया को यश झा के प्रतिभा सम्पन्नता विषयक जानकारी दी। बेनीपट्टी ब्रह्मपुरा गांव में यश के पारिवारिक लोगों के बीच खुशी का माहौल है। यश ने पटना की एक बूढ़ी औरत तक हैशटैग के माध्यम से मदद पहुंचाई थी।उनके इस पोस्ट से सभी तरह की प्रशासनिक मदद उक्त महिला को सिर्फ 40 मिनट में मिल गई। इसी से यश को यह उपलब्धि मिली है। उल्लेखनीय है कि यश झा सेवानिवृत्त लब्धप्रतिष्ठ व्यक्तित्व योगानंद झा के पौत्र व दीपक झा के पुत्र हैं।दसवीं पास यश झा का इंस्टाग्राम पर अननोन पोएट नाम का अकाउंट है जो कोरोना काल में लोगों की मदद कर रहा है।

Related Post