भारत बंद : कहीं पूरा बंद , कहीं मिलाजुला असर

Tuesday 08 Dec 2020 राष्ट्रीय

अरविंद केजरीवाल नज़रबंद

 
नई दिल्ली, 8 दिसम्बर। केंद्र द्वारा लाये गये तीन कृषि क़ानूनों के विरोध में किसान संगठनों के आयोजित भारत बंद का देशभर में अलग अलग असर देखा गया। पंजाब,बिहार और हरियाणा में जहां पूर्णबन्द रहा वहीं अन्य राज्यों में इसका मिला जुला असर देखा गया। बंद पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण रहा और किसी भी प्रकार की हिंसक घटना की कोई खबर नहीं है। सुबह 11 बजे से तीन बजे तक किसानों के समर्थन में जहां व्यापारिक प्रतिष्ठान और यातायात संचालन बंद रहे वहीं कई जगह लोगों ने रेल सेवा को भी प्रभावित किया। गौरतलब है की इस बंद का 15 से भी ज्यादा राजनीतिक दलों ने समर्थन किया और 9 दिसम्बर को किसानों और सरकार में छठे दौर की वार्ता होने वाली है। इससे पूर्व पाँच दौर की बेनतीजा वार्ता हो चुकी है। केवल तृणमूल काँग्रेस ने भारत बंद का समर्थन नहीं किया है। इस बीच एसी भी खबरें हैं कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नज़रबंद कर दिया गया है जिसका पुलिस ने खंडन किया है। दिल्ली के सिंधु बोर्डर पर भारी सुरक्षा बल तैनात है। बंद से पहले किसान संघटनों ने इसे शांतिपूर्ण रखने की अपील करते हुए कहा था कि किसी को भी बंद का समर्थन करने के लिए मजबूर न किया जाय। उन्होंने किसी भी राजनीतिक दल को मंच देने से भी मना कर दिया।

Related Post