भारतीय अमेरिकी न्यायविदों ने ट्रंप पर महाभियोग का किया समर्थन

Thursday 11 Feb 2021 राष्ट्रीय

भारतीय मूल के अमेरिकी न्यायविदों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर महाभियोग की कार्रवाई करने का समर्थन किया

 
वॉशिंगटन, 11 फरवरी (हि.स.)। भारतीय मूल के अमेरिकी न्यायविदों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर महाभियोग की कार्रवाई करने का समर्थन किया है। भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने कहा कि ट्रंप ने पिछले महीने हमारी कैपिटल और हमारी लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमला करने वाली भीड़ को उकसाने का काम किया, इसलिए उन्हें सजा देना जरूरी हो गया। कृष्णमूर्ति ने ट्रंप पर महाभियोग की कार्रवाई के समर्थन में वोट किया था। इसके अलावा तीन भारतीय सांसदों प्रमिला जयपाल, एमी बेरा और आरओ खन्ना ने भी इस कार्रवाई के समर्थन में वोट किया।

Related Post