मेघालय की राजधानी शिलांग इलाके में शुक्रवार सुबह 07 बजकर 54 मिनट 50 सेकेंड पर 2.8 तीव्रता के भूकंप
शिलांग, 19 जनवरी (हि.स.)। मेघालय की राजधानी शिलांग इलाके में शुक्रवार सुबह 07 बजकर 54 मिनट 50 सेकेंड पर 2.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के चलते कहीं से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप का झटका अधिकांश लोगों को महसूस नहीं हुआ।
भारतीय सिस्मोलॉजी विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र मेघालय की राजधानी शिलांग से 07 किमी दूर पूर्व दक्षिण पूर्व में जमीन के अंदर 50 किमी नीचे बताया गया है। भूकंप का एपीक सेंटर 25.55 उत्तरी अक्षांश तथा 91.96 पूर्वी देशांत्तर पर स्थित था।