शिकागो में पॉप अप पार्टी के दौरान गोलीबारी, 2 लोगों की मौत हुई

Monday 15 Mar 2021 राष्ट्रीय

शिकागों में रविवार को हुई पॉप अप पार्टी के दौरान गोलीबारी में 2 लोगों की मौत

 
शिकागो, 15 मार्च (हि.स.)। शिकागों में रविवार को हुई पॉप अप पार्टी के दौरान गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि 13 अन्य घायल हो गए हैं। शिकागो ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार यह घटना रविवार तड़के 4 बजकर 40 मिनट की है। 31 वर्षीय एक महिला को 3 गोलियां मारी गई जिसमें से 1 गोली उनके सिर पर लगी। साथ ही एक अन्य 39 साल के पुरुष को गले और टांग पर गोली मारी गई है। वह बैकरूम से मृत मिले। पुलिस की ओर से बताया गया है कि यह स्पष्ट नहीं है कि गोलीबारी में कितने लोग शामिल थे। शिकागो पुलिस के सुपरीटेंडेंट डेविड ब्राउन ने बताया कि घटनास्थल से चार बंदूकें बरामद हुई हैं और प्राथमिक जांच की जा रही है। घायल लोगों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस की प्राथमिक रिपोर्ट से पता लगा है कि चार बंदूकें बरामद की गई हैं जिसमें एक घटनास्थल से और एक बाहर से बरामद की गई है। शिकागो फायर डिपार्टमेंट के जिला प्रमुख जुआन हर्नांडेज ने बताया कि मरनेवालों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।

Related Post