मध्य प्रदेश उपचुनाव : प्रारंभिक रुझान में भाजपा 18 सीटों पर आगे, मतगणना जारी

Tuesday 10 Nov 2020 राष्ट्रीय

 
भोपाल, 10 नवम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर संपन्न हुए उपचुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे से आरंभ हो गई है। नतीजों को लेकर उम्मीदवारों की धडक़नें भी तेज हो गई हैं। मतगणना सुबह आठ बजे से 19 जिला मुख्यालयों पर की जा रही है। मतणगना के लिए ग्वालियर-भिंड और मुरैना में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि दोपहर तक काफी कुछ रुझान सामने आ जाएगा। हालांकि अंतिम परिणाम आने में देर लग सकती है। प्रारंभिक रुझान 28 में से 20 सीटों पर उपचुनावों में फि़लहाल भाजपा 14 सीटों पर आगे है जबकि 6 पर कांग्रेस को बढ़त है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण सांवेर विधानसभा सीट पर भाजपा के तुलसी सिलावट पहले रुझान में आगे हैं। तुलसी को, 1300 से अधिक वोटों की बढ़त है। फिलहाल ये है सीटों की स्थिति मन्दसौर सुवासरा से भाजपा के हरदीपसिंह डंग 1318 से आगे। नेपानगर सीट से भाजपा उम्मीदवार सुमित्रा देवी आगे। दिग्विजय सिंह के गढ़ राजगढ़ में भी कांग्रेस पीछे चल रही है। ब्यावरा सीट पर भाजपा आगे। बदनावर में भी भाजपा आगे। हाटपिपलिया के पहले राउंड में कांग्रेस पार्टी राजवीर सिंह बघेल 1171 वोटों से आगे। आगर से कांग्रेस की विपिन वानखेड़े 1500 वोट से आगे। डबरा से भाजपा की इमरती देवी आगे। सुरखी से गोविंद सिंह राजपूत तीन हजार से ज्यादा मतों से अधिक का बढ़त बनाये हुए चल रहे हैं। मुरैना की 5 सीटों में से 4 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार ने बढ़त बना रखी है। इन 28 सीटों के नतीजे से यह स्पष्ट हो जाएगा कि मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार बरकरार रहेगी या नहीं। मार्च महीने में ज्योतिरादित्य सिंधिया 22 विधायकों के साथ कांग्रेस छोडक़र भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद तीन और विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया था। तीन मौजूदा विधायकों के निधन से तीन सीटें खाली हुई थीं। आज की मतगणना भाजपा सरकार बचाने के लिहाज से ही अहम नहीं है, बल्कि इससे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया का राजनीतिक भविष्य भी तय होगा।

Related Post