विश्व हिन्दी दिवस पर किया गया वेबीनार का आयोजन

Tuesday 11 Jan 2022 राष्ट्रीय

गणमान्य अथितियों ने किया कविताओं का पाठन

 
ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय में 10 जनवरी 2022 को वेबीनार के जरिए विश्व हिंदी दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ एजुकेशन एंड मेथोडोलॉजी द्वारा किया गया। विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ एजुकेशन एंड मेथोड़ोलॉजी के डीन और प्रॉक्टर डॉ शोभा लाल ने इस कार्यक्रम की शुरुआत उद्बोधन के माध्यम से की। उन्होंने उद्बोधन में विश्विद्यालय के एडवाइजर और कार्यकारी अधिकारी माननीय श्री वेदांत गर्ग जी का आभार व्यक्त किया। इस वेबीनार में मुख्य अथिति श्री परमेश्वर जी रहे जिन्होंने अपने उद्बोधन हमारी राष्ट्रभाषा हिंदी की महत्ता को बताते हुए हिंदी के शब्दों जैसे तदभव, तत्सम, देशज और विशेषज शब्द की विशेषता बताई। साथ ही उन्होंने कुछ हिंदी भाषी कविताएं भी प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन नितिश चंद्र ने किया और सभी को उद्बोधन के लिए आमंत्रित किया। वक्तव्य और काव्य दोनों के मेल से कार्यक्रम सफल रहा। इस कार्यक्रम में गणमान्य अथिति अनिल अनल जी, नीतिश जी , निखिल जी , प्रशांत जी और विश्विद्यालय के फैकल्टी मेंबर्स शामिल हुए सभी ने हिंदी भाषा में अपनी कविताएं साझा की। विश्व हिंदी दिवस का उद्देश्य दुनियाभर में हिंदी का प्रचार-प्रसार करना है। अंतरराष्ट्रीय भाषा के तौर पर हिंदी को स्थापित करने का भी उद्देश्य है। अंत में विश्विद्यालय के फैकल्टी ऑफ एजुकेशन एंड मैथडोलॉजी के डीन प्रोफेसर डॉ शोभा लाल सर ने वेबिनार की सफलता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Post